इंडियन प्रीमियर लीग का 47 वां मैच कल सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हराया|
दिल्ली कैपिटल्स टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 219 रन बनाए, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बहुत ही अच्छी रही, डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा ने पारी की शुरुआत की और एक अच्छी शुरुआत दी दोनों ने 107 रनों का साझेदारी बनाया, सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट डेविड वॉर्नर 34 गेंदों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 66 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए आए और रिद्धिमान साहा के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, पारी का दूसरा विकेट रिद्धिमान साहा 170 के स्कोर पर गिरा, रिद्धिमान साहा शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए और मनीष पांडे के साथ पारी को अंत तक ले गया, मनीष पांडे 31 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए और केन विलियमसन 10 गेंद में नाबाद 11 रन बनाए| इस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 219 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा|
दिल्ली कैपिटल्स से एनरिच नॉर्टजे और रविचंद्रन अश्विन को 1 -1 विकेट मिले|
दूसरी पारी में दिल्ली कैपिटल्स 220 रनों का पीछा करते हुए पूरी टीम 19 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और नतीजा यह मैच 88 रनों की बड़े अंतर से हार गई| दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अंत तक ऐसा ही रहा, अजिंक्य रहाणे 19 गेंदों में 26 रन, ऋषभ पंत 35 गेंदों में 36 रन, तुषार देशपांडे 9 गेंदों में नाबाद 20 रन, सिमरन हिट मायर 13 गेंदों में 16 रन बनाये, इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 का आंकड़ा नहीं छू सके लगातार एक के बाद एक विकेट गिरते रहे जिसका नतीजा पूरी टीम 19 ओवर में मात्र 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच 88 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा|
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया खासकर राशिद खान ने एक अपना नया ही रिकॉर्ड बनाया, अपने स्पेल में मात्र 7 रन देकर तीन विकेट निकाले, टी नटराजन और संदीप शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले, शाहबाज नदीम, जॉनसन होल्डर और विजय शंकर ने एक-एक विकेट निकाले|
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाज रिद्धिमान सहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने 45 गेंदों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 87 रन बनाए|


