बिग बैश लीग का 37 वां मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने होबार्ट हरिकेंस को 9 विकेट से हराया|

zahidsun

source

बिग बैश लीग का 37 वां मैच कल पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम होबार्ट हरिकेंस के बीच पर्थ स्टेडियम पर्थ में खेला गया, जिसमें पर्थ स्कॉर्चर्स ने  होबार्ट हरिकेंस को 9 विकेट से हराया|

होबार्ट हरिकेंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए, होबार्ट हरिकेंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, बेन मैकडरमोट और डी आर्सी शॉर्ट पारी की शुरुआत करने आये, पारी का पहला विकेट मात्र 8 रनों में गिरा, बेन मैकडरमोट 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज डेविड मालन बल्लेबाजी करने आये, और बिना किसी रन बनाए आउट हुए, उसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब बल्लेबाजी करने आए, और डी आर्सी शॉर्ट के साथ पारी को कुछ देर तक संभाला, पारी का तीसरा विकेट 38 रनों में गिरा,  पीटर हैंड्सकॉम 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज कॉलिन इनग्राम बल्लेबाजी करने आए, और डी आर्सी शॉर्ट के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, पारी का चौथा विकेट 86 रनों में गिरा, कॉलिन इनग्राम 18 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज टीम डेविड बल्लेबाजी करने आए, और डी आर्सी शॉर्ट के साथ अच्छे बल्लेबाजी कर रहे थे, पारी का पांचवा विकेट 115 रनों में गिरा, डी आर्सी शॉर्ट शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 47 गेंदों में सात चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज मिशेल ओवेन बल्लेबाजी करने आए, और टीम डेविड के साथ पारी को अंत तक ले गया, टीम डेविड नाबाद पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 31 रन बनाए, और मिशेल ओवेन 7 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए|  इस तरह से होबार्ट हरिकेंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए और पर्थ स्कॉर्चर्स के सामने 140 रनों का लक्ष्य रखा|

पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाज आरोन हार्डी  ने दो विकेट निकाले, झे रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ और फवाद अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किए|

पर्थ स्कॉर्चर्स दूसरी पारी में 139 रनों का पीछा करते हुए 17 ओवर की दूसरी गेंद में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया, और यह मैच 9 विकेट से जीता| पर्थ स्कॉर्चर्स की शुरुआत शानदार रही, जेसन रॉय और लिआम लिविंगस्टोन पारी की शुरुआत करने आए, और एक बेहतरीन शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी  बनाई, और दोनों ने ही अपना-अपना अर्धशतकीय पारी खेली, पारी का पहला और इकलौता विकेट 123 रनों में गिरा, लिआम लिविंगस्टोन शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए, अगले बल्लेबाज जोश इंग्लिश बल्लेबाजी करने आए, और जेसन रॉय का साथ अंत तक दिया, जोश इंगलिस नाबाद 7 गेंदों में 7 रन बनाए, और जॉनसन जेसन रॉय शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए| इस तरह से पर्थ स्कॉर्चर्स दूसरी पारी में 139 रनों का पीछा करते हुए 17वें ओवर की दूसरी गेंद में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया, और यह मैच 9 विकेट से जीता|

पर्थ स्कॉर्चर्स के बल्लेबाज जेसन रॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए|

reference

Comments