[Source] ( https://images.app.goo.gl/TH46wvNMVSH5W4cw7) "Behave well with women." (Bukhari) It is
a clear order in Islam regarding women that women should be treated well, good behavior means, their food should be taken care of, their good living standards Care should be taken, whatever measures are possible should be taken to give them happiness. Since before the advent of Islam, the social condition of women was very bad, they were persecuted in every way, had no share in property and property, after becoming unmarried, she was considered a useless thing, even in youth she was put on the stake and when the girl was born, she was buried alive
It was in this context that Islam ordered that women should be treated well. That Islam not only gives orders, but also shows them by doing. Hazrat Muhammad S.A.A. and O. used to take so much care of the Bewas that he used to give orders to his Sahaba also and out of the 11 marriages that you himself had done, most of them were Kitr Bewas. Or were divorced, what else can be an example of such a good treatment of wives and divorced women, today, there are reports of exploitation of women, in which uneducated and uneducated.
More educated people are also found involved in sexual exploitation. Those who talk about women's rights and accuse Islam of snatching women's rights, but those who raise slogans of women's safety themselves deprive women of their real rights And both the society should be safe from time to time, be happy, this is his right. Hazrat Muhammad S.A.W.0 and Safiyya Raziallaho Ta'ala Anha fell due to the slip of the camel's foot. To raise a companion, first move towards the Messenger of Allah, Muhammad, you said: First find out the well-being of the woman. (Bukhari)
[Source]( https://images.app.goo.gl/cT4wLRytHevFqZBP7)
Please also read my post in Hindi language
" औरतों के साथ अच्छा व्यवहार करो । " ( बुखारी ) यह औरतों के बारे में इस्लाम को स्पष्ट हुक्म है कि औरतों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये , अच्छा व्यवहार का मतलब यह है , उसके खान पान का ख्याल रखा जाये , उनके अच्छे रहन सहन का ख्याल रखा जाये , उनको सुख देने के लिये जितने उपाय हो सकते हैं किये जायें । चूंकि इस्लाम के आने से पहले औरतों की समाजी दशा बहुत खराब थी , उनको हर तरह से सताया जाता था , माल व जायदाद में किसी तरह की हिस्सेदारी नहीं थी बेवा हो जाने के बाद उसको एक बेकार चीज़ समझा जाता था यहां तक कि जुवा में उसे दांव पर रख दिया जाता था और लड़की पैदा होने पर उसे जिन्दा दफन कर दिया
जाता था इसी परिप्रेक्ष्य में इस्लाम ने यह हुक्म दिया कि औरतों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये खुद हज़रत मुहम्मद स ० अ ० व ० ने सबसे पहले एक बेवा जिसकी उम्र ४० साल थी , के साथ शादी की और अपनी करनी व कहनी यह साबित किया कि इस्लाम केवल हुक्म ही नहीं देता है बल्कि उसको करके दिखाता भी है हज़रत मुहम्मद स ० अ ० व ० बेवाओं का इतना ख्याल रखते थे कि अपने सहाबा को भी हुक्म देते थे और खुद आप ने जो ११ शादियां की थीं उनमें से अधिकी कितर बेवा या तलाकशुदा थीं , बेवाओं और तलाकशुदा औरतों साथ इतने अच्छे व्यवहार की और क्या मिसाल हो सकती है आज आये दिन औरतों शोषण की खबरें आती रहती हैं जिसमें अशिक्षित तो अशिक्षित
अधिकी शिक्षित लोग भी यौन शोषण में लिप्त पाये जा रहे हैं । जो लोग औरतों के अधिकार की बात करते और इस्लाम पर औरतों के अधिकार छीनने का आरोप लगाते लेकिन औरतों की सुरक्षा का नारा लगाने वाले खुद औरतों को उसके असल अधिकार से वंचित कर देते हैं इस्लाम के नजदीक औरतों के अधिकार का मतलब यह है कि वह धार्मिक और समाजी दोनों एतबार से सुरक्षित रहे , सुखी रहे यही उसका अधिकार है । ऊंटनी का पांव फिसल जाने वजह से हज़रत मुहम्मद स ० अ ० व ० और सफिय्या रजिअल्लाहो तआला अन्हा गिर पड़े । एक सहाबी उठाने के लिये पहले अल्लाह के रसूल मुहम्मद ० अव ० की तरफ बढ़े आपने फरमायाः पहले औरत की खैरियत मालूम करो । ( बुखारी )

