
Uncle ji has taken a small tractor.
10 बजे हैं। मैं घर आने की तैयारी कर रहा हूं। भाई छोटी गाड़ी पर आ रहा है। मैं पैदल आ रहा हूं। मैं हमेशा पैदल जाता हूं। और मैं पैदल आता हूं। रास्ते में कई लोगों से मिलता हॅू। मैं कुछ को नमस्ते कहता हूं। मेरे चाचा आ रहे हैं। मैंने देखा है कि उन्होंने एक छोटा ट्रैक्टर लिया है। यह बहुत अजीब लगता है। क्योंकि उनके पास एक बड़ा ट्रैक्टर है। लेकिन वे इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल छोटे खेतों के लिए करते हैं। मैं अपने फोन से एक तस्वीर लेता हूं।
मैं घर आता हूं सबसे पहले नहाने की तैयारी करता हूं। फिर मैं अपनी पत्नी के पास जाता हूं। वह लेटी हुई है। मैं पूछता हूं कि आपको क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मेरे शरीर में दर्द हो रहा है। और पेट खराब हो रहा है। फिर मैं अपनी पत्नी के लिए काम करना शुरू करता हूं। सबसे पहले सफाई शुरू करते हैं। फिर मैं किचन भी साफ करता हूं। फिर मैं डॉक्टर की दुकान पर जाता हूं। मैं वहां दवा लाता हूं।
1 बजे हैं। फिर मैंने खाने में खिचड़ी बनाई। क्योंकि पत्नी का पेट खराब है। इसलिए खिचड़ी पेट को सही रहती है। मैं कमरे में जाता हूँ। वहीं बैठकर खाना शुरू करता हूं। 2 बजे हैं। फिर मैं अपने लैपटॉप पर मूवी देख रहा हूं। मुझे 36 दिन हो गए हैं। में घर पर हूँ। और दूसरों को भी सलाह दें रहा हॅू।

Sister-in-law is taking out milk.
5 बजे हैं। तब मैं भाभी की मदद कर रहा हूं। वह गाय दूध निकल रही है। मैं गाय के पास खड़ा हूं। वह आसानी से दूध निकल सकती है। क्योंकि गाय पैर उठाती है। उनके हाथ में चोट लग सकती है। फिर मैं गाय के दूसरी तरफ आता हूं। और वहां से एक तस्वीर लें रहा हॅू

The sun has started to hide.
फिर मैं छत पर जाता हूं। वहाँ टहलना शुरू करता हॅू। मैं देख रहा हूं कि सूरज छिप रहा है। पक्षी भी अपने घर जाने लगे हैं। अचानक कहीं से बंदर आ जाता है। वह इधर-उधर घूम रहा है। मैं लंबे समय से देख रहा हूं। कुछ समय बाद सूरज दिखना बंद हो जाता है। फिर मैं एक तस्वीर लेता हूं।
8 बजे हैं। तब मैं परिवार के साथ टीवी देख रहा हूं। मेरी पत्नी पहले से ठीक है। लेकिन अब उनका पेट खराब हो गया है। जिसकी वजह से बार-बार फ्रैश होने जा रही है। फिर मैं उन्हें नमक और चीनी का पानी देता हूं। पत्नी के दस्त बंद हो जाता है।
नौ बजे हैं। मैं हमेशा की तरह अपनी पोस्ट बना रहा हूं। लेकिन कोई मदद नहीं कर रहा है। तो मैं अपनी मदद खुद कर रहा हॅू। मैनें कभी नहीं सोचा था। कि मैं अकेला रहूंगा।



a baby tractor hehe